Balrampur News: उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने अपने आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की बिजली, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सुनीं।
विधायक वर्मा ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान कई लंबित मामलों को मौके पर ही अधिकारियों से बात कर निस्तारित कराया गया। विधायक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस जनसुनवाई में दुर्गेश त्रिगुणायत, प्रमोद जयसवाल और महेश गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।






