---Advertisement---

नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक

On: September 18, 2025 2:23 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: आगामी नवरात्रि एवं दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार को सादुल्लानगर थाने में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि नवरात्रि एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर अगर किसी को किसी तरह की समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराए तथा देवी मूर्ति अपने निर्धारित जगहों पर ही रखा जाए जैसा पहले से परंपरा हो रही है।

उन्होंने कहा कि यदि शोभायात्रा के रूट में कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। तथा साथ ही साथ अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी माहौल ख़राब करने वालो से सख़्ती से निपटा जायेगा बैठक में स्थानीय गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्त्ता,ग्राम सभा के प्रधान एवं बाजार सहित आस पास क्षेत्र के मंदिर समिति के अध्यक्ष आदि लोग भारी संख्या मे मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment