---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

On: December 15, 2025 1:40 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बलरामपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संगठन के संयोजक रविंद्र सिंह, संरक्षक राजेश द्विवेदी, अध्यक्ष आसाराम वर्मा, महामंत्री इंद्रनील सिंह और कोषाध्यक्ष पवन जयसवाल के निर्देशन में यह बैठक हुई। प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इन पदाधिकारियों को तदर्थ शिक्षकों के सामाजिक सम्मान और वेतन बहाली के लिए सड़क से न्यायालय और सरकार तक लड़ाई लड़ने का दायित्व सौंपा गया है।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में अरुण कुमार त्रिपाठी (डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर) को संयोजक, राजेश कुमार सिंह (लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा) को जिला अध्यक्ष और सुधाधर पांडे (भगवती प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज रेहरा बाजार) को महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, नरेंद्र पांडे (बीपीएस रेहरा) उपाध्यक्ष, राम सहाय ओझा (राम शंकर भारती बालिका इंटर कॉलेज मथुरा बाजार) जिला कोषाध्यक्ष, ओंकार यादव (लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा) जिला संगठन मंत्री, सतीश चंद्र शुक्ला (भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज भगवतीगंज) आय-व्यय निरीक्षक, गिरीश पांडे (राम शंकर भारती बालिका इंटर कॉलेज मथुरा बाजार) मीडिया प्रभारी और अंकुर तिवारी (राम शंकर भारती बालिका इंटर कॉलेज मथुरा बाजार) जिला प्रवक्ता बनाए गए हैं। कई अन्य सदस्य भी नामित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment