---Advertisement---

Balrampur News: तुलसीपुर: ग्राम पंचायत नैकिनिया की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, नाबालिगों को बना दिया वोटर

On: December 29, 2025 7:06 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत नैकिनिया में गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आधार कार्ड में जन्मतिथि एडिट कर नाबालिगों का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कई मतदाता के नाम दो-दो स्थानों और अलग-अलग गांवों की मतदाता सूची में दर्ज होने की भी शिकायत एसडीएम तुलसीपुर से की है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने उप जिलाधिकारी तुलसीपुर को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर तीन, छह व 10 आदि में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जो 18 वर्ष से कम हैं। उन्होंने ने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से नाबालिगों का नाम सूची में शामिल कराया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

उधर, बीएलओ अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे, उनके आधार कार्ड के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरकर जमा किए गए थे। जांच में करीब 270 से 275 डबल नाम चिह्नित किए गए हैं, साथ ही नाबालिग वोटरों की भी पहचान की गई है। इन सभी की सूची तैयार कर उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी और आगे जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment