Balrampur News: पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई अब सात जनवरी को होगी। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। सात जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है।





