---Advertisement---

Gonda News: मंच पर फूट-फूटकर रोए बृजभूषण शरण सिंह; रितेश्वर महाराज बोले- ‘दबदबा था, है और रहेगा’

On: January 4, 2026 7:37 PM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में चल रही राष्ट्रकथा के दूसरे दिन पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह फूट-फूटकर रोने लगे। करीब एक घंटे तक वह अपने पुराने संघर्षों को याद कर आंसू बहाते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, राष्ट्रकथा के दौरान सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस दौरान मंच से बृजभूषण शरण सिंह के “दबदबे” का जिक्र किया। अवध क्षेत्र और गोंडा का जिक्र करते हुए कहा- यहां लोग कहते हैं कि बृजभूषण का दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा। उन्होंने खुद को बृजभूषण शरण सिंह का पिता बताते हुए कहा, यहां इनका बाप बैठा है। मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि मैंने पूरे भारतवर्ष में मां भारती, भगवान राम, भगवान कृष्ण और हनुमानजी के लिए कथा करने के बदले आज तक किसी से एक रुपया भी स्वीकार नहीं किया। सब कुछ भगवान की कृपा से चल रहा है। आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment