---Advertisement---

Gonda News: मनकापुर पुलिस ने खोला झूठी चोरी की सूचना का राज़, बेटी ने छुपाए थे जेवर

On: September 19, 2025 11:57 AM
Gonda news
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। ग्राम बन्दरहा निवासी रामलोचन ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाश घर में घुसकर उनकी बेटी को मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर और ₹20,000 नकद लूट ले गए। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पूछताछ पर बेटी सावित्री ने स्वीकार किया कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई, बल्कि उसने अपनी भाभी के जेवर सिलाई मशीन में छुपा दिए थे और अफवाहों के चलते पिता से झूठी तहरीर दिलवाई थी। पुलिस ने जेवर बरामद कर लिया है और झूठी शिकायत दर्ज कराने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना फर्जी शिकायत न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment