Balrampur News: उतरौला में एक दलित अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई। अधिवक्ता निरंकार पुत्र श्याम नारायण, निवासी मोहल्ला गांधी नगर, कोतवाली उतरौला ने पुलिस को बताया कि चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया गया।
शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें पकड़कर पीटा। राजा कुरैशी ने अपने हाथ में ली नुकीली रॉड को अधिवक्ता की आंख के ऊपर भौंह पर रखकर आंख फोड़ने की धमकी दी। अधिवक्ता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।कोतवाली उतरौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ राघवेंद्र सिंह कर रहे हैं।






