Gonda News: वजीरगंज थानाक्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने 6 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मृतका के पिता ने शनिवार को गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता के मुताबिक, आरोपी अनिल पुत्र घिरार्ऊ ने उनकी बेटी को मोबाइल फोन दिया था। इसके बाद से दोनों छिपकर बात करते थे। जब पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अनिल से बेटी की शादी करने को कहा।
आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने फोन पर युवती को धमकी भी दी। इससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।








