---Advertisement---

UP News: शिवपाल से माफी मांगने वाली IAS श्रुति सिंह कौन हैं? पहली बार में पास किया UPSC

On: September 21, 2025 10:20 AM
UP News
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी श्रुति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव का फोन न उठाना। बताया जाता है कि शिवपाल यादव ने कई बार कॉल किया लेकिन जवाब न मिलने पर नाराज़ होकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद डीएम श्रुति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ और अंततः उन्हें शिवपाल यादव से माफी मांगनी पड़ी।

IAS श्रुति सिंह यूपी कैडर की अफसर हैं और उन्होंने पहली ही कोशिश में UPSC पास कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया। फिलहाल वे बुलंदशहर की जिलाधिकारी हैं। पढ़ाई में मेधावी और प्रशासनिक कार्यों में सख्त अनुशासन के लिए जानी जाने वाली श्रुति सिंह अब राजनीति और प्रशासन के टकराव की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment