Balrampur News: बलरामपुर के विकास खण्ड उतरौला की ग्राम पंचायत जाफराबाद में एक सराहनीय पहल सामने आई है। समाजसेवी खलीउल्ला अंसारी ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने निजी खर्च से सार्वजनिक मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई है।
इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। रात में आवागमन सुगम हो गया है। गांव के लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट से अंधेरे में होने वाली घटनाएं रुकेंगी। बुजुर्गों को रात में चलने में भय नहीं होगा।
समाजसेवी खलीउल्ला अंसारी ने बताया कि यह कार्य ग्रामीणों की मांग पर किया गया है। पहले अंधेरे में संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल था। अब गांव की महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
समाजसेवी खलीउल्ला अंसारी बीट पुलिस के साथ गांव में पहरा भी दे रहे हैं। स्ट्रीट लाइट लगने से चोरी जैसी घटनाओं पर भी रोक लगी है। ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस पहल को सुरक्षा का बेहतर कदम मान रहे हैं।
ग्राम पंचायत जाफराबाद के लोगों ने इस कदम की सराहना की है। उनका मानना है कि यह काम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।






