Balrampur News: संवाददाता रक्षा राम यादव। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला बीट अधिकारियों व नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहों, गॉवों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 व साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड आदि की जानकारी दी गयी, और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन खोज, आदि की भी जानकारी दी गई तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में कानूनी प्राविधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।






