भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब पिटाई की। इस मैच में अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। मैच के बाद सोनी लिव पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से बातचीत में अभिषेक ने एक ऐसा बयान दिया जिससे ये माना जा रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जरूर मिर्ची लगी होगी।
Virender Sehwag on Abhishek Sharma: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के लगाए और भारत को 172 रनों का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते ही दिला दिया। हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज़ों का सामना करते हुए भी अभिषेक ने बिना दबाव लिए शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीता।
मैच के बाद सोनी लिव पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) से बातचीत में अभिषेक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम में अब वैसे गेंदबाज नहीं हैं, जिनका सामना सहवाग के समय हुआ करता था।
Abhishek Sharma ने पाक गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?
दरअसल, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने कहा कि जो वीरू पाजी ने गेंदबाजों को मारा है, वैसे गेंदबाज अब पाकिस्तान के पास नहीं हैं। इस बातचीत में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अभिषेक को खास सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अब समय है कि वह 50 और 70 रन की पारियों को शतक में बदलें।
सहवाग ने कहा, “जब भी आप 70 तक पहुंचो, शतक मिस मत करना। सुनील गावस्कर ने मुझसे कहा था कि जब करियर खत्म होगा तो सबसे ज्यादा अफसोस वही पारियों का होगा जो 70-80 पर छूट गईं। अगर उन मौकों को शतक में बदलो तो करियर में और ज्यादा सैकड़े होंगे। जब तुम अच्छा खेल रहे हो, कोशिश करो नॉट आउट जाने की।”









