Balrampur News: बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी कौस्तुम त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि अमन लॉज निकट रोडवेज बस स्टाप मोहल्ला सिविल लाइन व मंगल टेन्ट हाउस निकट टीटू सिनेमा मोहल्ला पहलवारा में अनैतिक देह व्यापार का धन्धा चलता है जिस पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मंगल टेन्ट हाउस निकट टीटू सिनेमा मोहल्ला पहलवारा से अनैतिक देह व्यापार करने वाले सहजराम पुत्र रामलाल व 02 महिलाओ को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 236/2025 धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त मंगल प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 लाल मणि गुप्ता निवासी ग्राम हरिहरगंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर फरार चल रहा था, जिसको फुलवरिया बाईपास पुल के पास से आज दिनांक 14.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है । अभियुक्त मंगल प्रसाद महिलाओं को बहला फुसलाकर अनैतिक देह व्यापार के लिए राजी करता था। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गयी है।उल्लेखनीय है कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित कुल 03 अभियुक्त सहजराम पुत्र रामलाल व 02 महिलाओ को दिनांक 12.09.25 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
Balrampur News: पुलिस टीम ने अनैतिक देंह व्यापार की घटना के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

On: October 15, 2025 11:55 AM
---Advertisement---
Also Read





