---Advertisement---

Balrampur News: नगर पंचायत पचपेड़वा के 11 सदस्यों का एक साथ इस्तीफा

On: October 8, 2025 9:41 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: नगर पंचायत पचपेड़वा के 11 सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय को सौंपे इस्तीफे में व्यवहार और प्रस्तावों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए हैं। एडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी, नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

नगर पंचायत में 16 सभासद ही हैं, 11 के इस्तीफा देने के बाद कोरम न पूरा होने की चर्चा है। सभासदों में इरफान अहमद, असगर अली, सरवर जहां, बड़का मदन, गोपाल असमीन बानो सहित अन्य शामिल हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा राजनीतिक रूप से विधि-विरुद्ध और मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली तानाशाही और अलोकतांत्रिक है, जिससे वे आहत हैं और मजबूर होकर पद त्याग रहे हैं।

उन्होंने स्थलीय जांच की मांग भी की है ताकि नगर पंचायत में कार्य प्रणाली और निर्णयों की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। त्यागपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत के निर्णय सदन के अनुमोदन और नियमों के अनुसार नहीं लिए जा रहे। इससे सभी नव निर्वाचित सभासदों की स्वीकृत भागीदारी प्रभावित हो रही है।

इस मामले पर अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी कार्य बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद ही कराए जाते हैं।

किसी भी प्रकार की मनमानी या तानाशाही की बात नहीं है। नगर पंचायत के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि वह इस समय उज्जैन में हैं। मामले की जानकारी मिली है। कोई विशेष विवाद नहीं है, मामला हल कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment