---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

On: October 3, 2025 7:19 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के तुलसीपुर पुलिस ने दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्य और महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका शुक्ला की टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पम्पा उर्फ पंचम पुत्र जूने, सूरज पुत्र पम्पा उर्फ पंचम और चमेली पत्नी पम्पा उर्फ पंचम के रूप में हुई है। ये सभी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चयपुरवा के निवासी हैं और उन्हें उनके निवास स्थान से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment