---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में सेखुइया हमला मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

On: November 4, 2025 6:59 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: लरामपुर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सेखुइया में हुई मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह घटना 25 अक्टूबर 2025 को हुई थी। ग्राम सेखुइया निवासी सियानंद ने पुलिस को तहरीर दी थी कि विपक्षी पक्ष के सुमित सिंह सहित लगभग 16 नामजद और 50 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और कुदाल से हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को उत्सव सिंह, शिवम सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह और चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ महतो सिंह को गिरफ्तार किया। इससे पहले, हवलदार सिंह, सुमित सिंह, सुनील सिंह और अजय सिंह उर्फ घमाऊ सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

एएसपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। चार विशेष टीमें सक्रिय रूप से दबिश दे रही हैं और शेष फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment