---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

On: October 19, 2025 4:50 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में धनतेरस और दीपावली पर्व पर बलरामपुर जिले के बाजारों में चहल-पहल और खरीददारों की भीड़ ने त्योहार की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया। बर्तन, ज्वैलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार लगभग 70 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

धनतेरस पर वाहन खरीदने की परंपरा को निभाते हुए बलरामपुर में इस बार 200 से अधिक कारों की बिक्री दर्ज की गई। महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स की गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही।मारुति की डिजायर और अर्टिगा,हुंडई की वर्ना और टाटा की टियागो मॉडल्स ने बाजार में धूम मचा रखी है।स्थानीय डीलर महेश पांडेय ने बताया कि सिर्फ कार बिक्री से करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसके अलावा, ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की बिक्री में भी इस बार उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।ई-रिक्शा विक्रेता दुलारे यादव ने बताया कि इस बार ई-रिक्शा की मांग 40% तक बढ़ी है।

बाइक की बिक्री में उछाल,स्पोर्ट्स व माइलेज सेगमेंट की बढ़ी मांग


विक्रेता लईक अहमद ने बताया कि धनतेरस पर बाइक की जोरदार बिक्री हो रही है। हीरो की स्प्लेंडर, होंडा की शाइन, बजाज की पल्सर, टीवीएस की अपाचे और सुजुकी की एक्सेस जैसी बाइकों की भारी मांग रही। सभी प्रमुख शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। डीलरों के अनुसार इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री में 30% वृद्धि दर्ज की गई है। युवाओं में स्पोर्ट्स और मिड-सेगमेंट बाइक को लेकर खासा उत्साह रहा।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी उत्साह, सामान हुआ आउट ऑफ स्टॉक

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री भी इस बार रिकॉर्ड स्तर पर रही। व्यापारी अमरेंद्र मिश्रा,फैजान अली,शादाब खान,संतोष गुप्ता,सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान का अधिकांश सामान धनतेरस से पहले ही बेच डाला और अब रात में नया स्टॉक मंगवाने की तैयारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में करीब 5 करोड़ रुपए की बिक्री होने का अनुमान है।

त्योहार ने लौटाई बाजार की रौनक

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पहवा का कहना है कि इस बार के धनतेरस पर ना सिर्फ खरीदारों की संख्या बढ़ी है, बल्कि उनकी खरीदारी की क्षमता में भी इजाफा हुआ है।
जीएसटी दरों में कमी, बैंक ऑफर्स, और EMI विकल्पों ने ग्राहकों को बड़ी खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।व्यापारी संघ का मानना है कि दीपावली तक यह आंकड़ा 70 करोड़ के पार जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment