Balrampur News: बलरामपुर के राधा कृष्ण मंदिर झारखंडी के पुजारी शत्रोहन द्विवेदी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी बलुहा के रहने वाले हैं। इनमें रघुवंश तिवारी उर्फ साजन और राघवेंद्र तिवारी उर्फ दद्दू सगे भाई हैं। तीसरे आरोपी का नाम मोहित वर्मा उर्फ काका है।
आरोपियों ने पुजारी शत्रोहन द्विवेदी को उनके घर से बुलाया था। फिर दीपवा बाग क्षेत्र में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की अपराध की दुनिया में सक्रियता को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।






