---Advertisement---

Balrampur News: प्रधानमंत्री आवास के लिए दर-दर भटक रही महिला

On: October 3, 2025 10:49 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: संवाददाता रक्षा राम यादव:-प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है। तहसील उतरौला के रेहरा बाजार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जिगनी, जिगना, पोस्ट मददौ चौरा की निवासिनी गुड़ना पत्नी नन्द किशोर आज भी अपने परिवार के साथ कच्चे-छप्पर के मकान में जीवन गुजारने को मजबूर है।

अनुसूचित जाति से आने वाली गुड़ना के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति-पत्नी मेहनत-मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर पूरी तरह घास-फूस और छप्पर का बना हुआ है, जिससे बारिश और आंधी-पानी में अक्सर परिवार को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

पीड़िता ने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को लिखित आवेदन दिया, लेकिन आज तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गुड़ना ने बताया कि— हम गरीब हैं, चार बच्चे हैं, छप्पर में रह रहे हैं। प्रधान और अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लापरवाह अधिकारियों और जिम्मेदारों की अनदेखी से गरीब आज भी छप्पर में रहने को विवश हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment