Balrampur News: संवाददाता- रामरूप यादव। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर के मजरा कटहरी बाग में मकान निर्माण कार्य कर रहे युवा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता बेचू ने बताया कि शोले रविवार को लाला डीह गाँव में सुमित्रा के मकान निर्माण कार्य में मदद करने गया था।
सुबह लगभग 10 बजे सरिया काटने वाले उपकरण का वायर अचानक कट गया, जिससे शोले को करंट लग गया। गंभीर अवस्था में उन्हें उतरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शोले आठ भाई- बहनों में तीसरे नंबर पर थे।
सूचना मिलते ही इटईरामपुर प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीलुद्दीन खान, किस्मत अली ने मौके पर पहुँच कर घर वालों को हर संभव मदद करने की बात कही। थाना अधयक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।






