Balrampur News: वर्तमान समय में खरीफ फसलों का कृषि विभाग एग्री स्टैक सर्वे कराया जा रहा है। फसल सर्वे में कृषि विभाग के कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक व पंचायत सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे कार्य में पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे सर्वे प्रभावित हो रहा है।
सर्वे में लापरवाही करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने 237 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देना का निर्देशित किया गया। कृषि विभाग ने ग्राम पंचायतों के गाटा संख्या का आवंटन कर सचिव व पंचायत सहायक को समय से सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
कृषि विभाग के अधिकारी सर्वे में लगे कर्मियों को फोन एवं वाट्सएप के माध्यम से सर्वे करने को कहा गया है। अभी सर्वे की प्रगति शून्य ही है। इससे यह प्रतीत होता है कि इनके द्वारा शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।






