---Advertisement---

Balrampur News: पत्नी और बेटी पर डीजल डालकर जलाने की कोशिश, युवक ने पुलिस पर भी किया हमला

On: September 25, 2025 8:28 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के विशुनीपुर गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मां-बेटी को बचाया और अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

सूचना के मुताबिक, यूपी डायल 112 में तैनात कॉन्स्टेबल रवि वर्मा अपने चालक शिव गोपाल पाठक के साथ गश्त पर थे। तभी खबर मिली कि विशुनीपुर निवासी योगेंद्र उर्फ राजेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी ने पत्नी रीता और बेटी पर डीजल डाल दिया था। जलाने के लिए माचिस ढूंढ रहा था।

कॉन्स्टेबल रवि वर्मा ने बताया कि बीच-बचाव करने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी डीजल फेंक दिया। इसके बाद परिवारजन और पुलिसकर्मियों ने मिलकर महिला और बेटी को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भिजवाया।

सूचना पर उपनिरीक्षक शिवलखन सिंह भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment