---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में हाई अलर्ट दिल्ली की घटना के बाद DM और SP ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला

On: November 11, 2025 12:40 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद बलरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए जनपद में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत पूरे जिले में सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से देर रात तक जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान जारी रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मॉल और सिनेमा हॉल जैसे प्रमुख स्थलों पर पैदल गश्त और निरीक्षण किया। पुलिस वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रख रही है। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग जारी है।

जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें। पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment