---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर की इटईमैदा चीनी मिल ने नहीं किया 44 करोड़ का भुगतान

On: September 25, 2025 9:09 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल यूनिट इटईमैदा गन्ना किसानों का 44 करोड़ 14 लाख सात हजार रुपये आठ महीनों से दबाए है। दीपावली से पहले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न हुआ तो किसानों की पर्व फीका रहेगा। पिछले पेराई सत्र का 20 जनवरी के बाद से चीनी मिल ने भुगतान नहीं किया है। किसानों ने डीएम से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दीपावली से पहले कराने की मांग की है।

कई किसानों ने डीएम को पत्र भेजा है। और कहा कि वर्ष 2024-25 का पेराई सत्र 26 नवंबर से शुरू हुआ था। 15 फरवरी तक मिल ने गन्ना खरीदा था। इस पेराई सत्र में केवल 46 दिन तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का भुगतान किसानों को किया है। इसके बाद चीनी मिल ने 35 दिनों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। कई बार शिकायत के बाद भी मिल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि गन्ना बेचने के बाद 15 दिन में किसानों को भुगतान करने का आदेश है। आठ महीनों से मिल का चक्कर काट रहे हैं, भुगतान की कोई बात ही नहीं कर रहा है। किसान ने बताया कि शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। दशहरा व दीपावली से पहले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment