---Advertisement---

Balrampur News: बिहार पुलिस ने बलरामपुर से हत्यारे को दबोचाहत्या केस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार

On: November 18, 2025 2:52 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बिहार के गोपालगंज जिले में हुई कृष्णा शाह (25) की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कटेया थाना पुलिस ने सोमवार को बलरामपुर नगर क्षेत्र के दिपवा बाग में छापेमारी कर सईद अंसारी को हिरासत में लिया। पुलिस टीम उसे लेकर बिहार रवाना हो गई है।

कृष्णा शाह के पिता युगल किशोर शाह ने 30 सितंबर 2025 को कटेया थाने में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कृष्णा शाह का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने 29 सितंबर 2025 को कृष्णा को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि दर्ज मुकदमे में नामजद आठ आरोपियों में से अब तक युवती, उसकी मां, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचवें आरोपी सईद अंसारी को बलरामपुर नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम की मदद से पकड़ा गया। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment