---Advertisement---

Balrampur News: वनरोज से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

On: October 10, 2025 11:07 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में शुक्रवार सुबह उतरौला-गोंडा मार्ग पर एक सड़क हादसे में चाचा की मौत हो गई। बाइक वनरोज (नीलगाय) से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें उनका भतीजा भी घायल हो गया। घटना उतरौला कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के चमरूपुर बाजार निवासी अहमद अली (58) अपने भतीजे हैदर अली (28) के साथ महदेईया बाजार से लौट रहे थे। शेरपुर गांव के पास अचानक एक वनरोज (नीलगाय) सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।

हादसे में चाचा अहमद अली और भतीजा हैदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने अहमद अली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोंडा रेफर कर दिया। हालांकि, गोंडा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घायल हैदर अली का इलाज जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment