---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ मुहिम: पुलिस ने आसपास के इलाकों में चलाया जागरूकता अभियान

On: September 24, 2025 10:36 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: संवाददाता रक्षा राम यादव। शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) AHTU के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव थाना AHTU बलरामपुर के नेतृत्व में बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत आज दिनांक 24.9.2025 को थाना तुलसीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ओडाझार में आम जन को जागरुक किया गया।

इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।


इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव थाना AHTU, उप नि0 निलोफर बानो, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार, कांस्टेबल संजीत तिवारी, का0 आन्नद कुमार, श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक रिजवान खान व थाना तुलसीपुर पुलिस टीम उपस्थित रही।

Also Read:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment