---Advertisement---

Balrampur News: थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, कई चालान कटे

On: October 18, 2025 11:07 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: थाना गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों के चालान काटे गए।

यह अभियान थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। उप निरीक्षक शुभम यादव ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मिश्रा ने दीपावली के पर्व को भी सुरक्षित तरीके से मनाने का आग्रह किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment