Balrampur News: शारदीय नवरात्र पर 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री मंदिर के बाद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस बावत प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास कुमार ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल और यातायात प्रबंध का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं बलरामपुर का दौरा, प्रशासन सतर्क

On: September 25, 2025 8:56 PM
---Advertisement---
Also Read





