Balrampur News: बलरामपुर जिले के सेखुईया ग्राम में पीड़ित प्रधान परिवार से दिनांक 28/10/2025 को मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव (AICC सदस्य) समेत अन्य नेताओं को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर नगर में नजरबंद कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सेखुईया गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और उनके कुशलक्षेम जानने वाला था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें उनके आवास से निकलने नहीं दिया।
जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “यह एक जमीनी विवाद का मामला है, इसमें किसी तरह की जातिगत बात नहीं है। अगर प्रशासन समय पर कार्रवाई करता, तो यह घटना शायद नहीं घटती।
वहीं ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता केवल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हमें नजरबंद कर दिया। यह भाजपा सरकार की तानाशाही रवैये का परिणाम है। अगर प्रशासन ने उचित और समय से कदम उठाए होते, तो यह घटना टाली जा सकती थी।






