---Advertisement---

Balrampur News: जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सन्तोष कुमार यादव ने पंडालों में की पूजा, क्षेत्र के कई गांवों में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया

On: September 28, 2025 9:07 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सन्तोष कुमार यादव ने उतरौला ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित माता रानी के पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

उन्होंने ग्राम पंचायत जाफराबाद, शेरगंज ग्रिन्ट, मसीहाबाद ग्रिन्ट, छत्तकडीह (महिली) और आसपास के अन्य ग्राम पंचायतों में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

जाफराबाद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कर्ता राम वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मसीहाबाद ग्रिन्ट में कमेटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर सन्तोष कुमार यादव ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की साधना का पर्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सद्भाव, शांति और समृद्धि का संचार होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment