---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला में रोजगार सृजन केंद्र का शुभारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

On: November 5, 2025 9:00 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के उतरौला नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे और फक्कड़ दास चौराहे के बीच एक रोजगार सृजन केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामप्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय नागरिकों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इस तरह के केंद्र उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।

उतरौला चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोजगार सृजन केंद्र के माध्यम से लोगों को न सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।

भाजपा नेता राधेश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र की स्थापना से स्थानीय लोगों को घर के पास ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे पलायन की समस्या में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा सहित कई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment