---Advertisement---

Balrampur News: तालाब में बैलगाड़ी पलटने से पिता-पुत्र की मौत, तलाश जारी

On: October 27, 2025 1:25 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के हरैय्या सतघरवा विकास खंड के मदराहवा गांव के पास सोमवार सुबह 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोतीपुर निवासी किसान सहजराम जायसवाल उर्फ बनिया (50) और उनका पुत्र भोला जायसवाल (25) बैलगाड़ी से बालू भरने जा रहे थे। रास्ते में बैलगाड़ी अचानक पलट गई, जिससे पिता-पुत्र तालाब में जा गिरे। हादसे में दोनों बैलों की भी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

रास्ता संकरा होने से पलटी बैलगाड़ी

रिश्तेदार मेहीलाल जायसवाल ने बताया कि सहजराम जायसवाल उर्फ बनिया (50) और उनका पुत्र भोला जायसवाल (25) जानवरों के लिए पराली भरने आए थे। रास्ता संकरा होने के कारण बैलगाड़ी पलट गई। हादसे में साहग्राम जायसवाल का शव सुबह ही बरामद कर लिया गया था। बेटे की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है, जिसे सुबह करीब 11 बजे बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही ललिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू की। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को बाहर निकाल लिया है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment