Balrampur News: 20 सितम्बर 2025 देवीपाटन मंदिर में शनिवार को महंत श्री मिथलेश नाथ योगी की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक में तय हुई मुख्य तैयारियां:
- सुरक्षा: मेला दो जोन और 11 सेक्टर में विभाजित, अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात।
- सफाई: मेले में पर्याप्त सफाई कर्मी, कूड़ा प्रबंधन और शुलभ शौचालय की व्यवस्था।
- विद्युत एवं पेयजल: 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित।
- यातायात और परिवहन: मेले तक संपर्क मार्गों की मरम्मत, बस एवं ट्रेन की सुलभता, पार्किंग की व्यवस्था।
- चिकित्सा सुविधा: मेले में चिकित्सा सहायता और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त शौचालय की व्यवस्था।
- सामान्य व्यवस्थाएं: रैन बसेरा, जल निकासी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां अंतिम रूप देने और निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्वच्छता, पेयजल और विद्युत सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
महंत मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि अधिकारियों के बेहतर तालमेल से ही मेले को भव्य और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सकेगा। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और महंत जी ने सफाई कर्मियों को ड्रेस वितरित की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तुलसीपुर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, परिवहन विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






