---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला के पेशकार चौकिया में अज्ञात कारणों से लगी आग, चार मकानों की गृहस्थी जली, भैंस झुलसी

On: November 16, 2025 9:13 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के गजपुर ग्रिंट गांव के मजरे पेशकार चौकिया में शनिवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चार घरों की गृहस्थी जल गई है। भैंस भी झुलस गई है।

ग्राम पेशकार चौकिया निवासी गंगाराम ने बताया कि घर के लोग खेत में धान की कटाई व गेहूं की बोआई के लिए गए थे। तभी घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसी चिनमुन, अद्दी व चैतू के घरों को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

चारों के घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। गंगाराम की भैंस भी झुलस गई। लेखपाल दिनेश पटेल ने बताया कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। झुलसी भैंस का इलाज कराया जा रहा है। जल्द ही सभी पीड़ितों को मदद मुहैया करा दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment