---Advertisement---

Balrampur News: सोलर प्लांट में चोरी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार, स्कूल बस से आकर चुराई थीं 24 बैट्रियां

On: September 13, 2025 1:17 PM
---Advertisement---

बलरामपुर। रेहराबाजार में स्थित सोलर पावर प्लांट से बैट्री चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान थाना खरगूपुर गोंडा के खरगूपुर बाजार निवासी राज गुप्त उर्फ राज कपूर गुप्त, ग्राम मुरावन का पुरवा मल्लापुर निवासी राम विलास मौर्य उर्फ बब्लू, संतोष मौर्य, हरभजन का पुरवा रुपईडीह निवासीय उदयराज, राधानगर रुपईडीह के मनीष वर्मा उर्फ लल्लू एवं बहराइच के पयागपुर थाना स्थित मैनिहवा सुहरियांवा निवासी खुशीराम गौतम के तौर पर हुई है। आरोपितों के पास चोरी की गई बैट्री को बेचकर मिले 15220 रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कूल बस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मनकापुर गोंडा के दतौली गांव निवासी वादी महेंद्र कुमार ने बीते 29 अगस्त को थाना रेहराबाजार में तहरीर दी थी कि 27-28 अगस्त की रात रेहरा में स्थित उनके सौर ऊर्जा प्लांट से 24 बैट्रियां चोर उठा ले गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment