---Advertisement---

Balrampur News: पति ने की पत्नी की हत्या, मुकदमा दर्ज

On: September 30, 2025 7:35 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुआ कला गांव में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घरेलू विवाद के चलते राम पारस ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी सुनीता को ईंट और लाठी-डंडों से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि रात करीब 10 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई राजकुमार, जो हरिहरपुर के निवासी हैं, की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुनीता की पहली शादी बरेली में हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी है। लगभग 15 साल पहले उसकी दूसरी शादी राम पारस से हुई थी, जिससे उसका एक 15 वर्षीय बेटा है।वारदात के बाद परिजन और गांव वाले आक्रोशित हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment