Balrampur News: बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील अंतर्गत ग्राम मोहम्मद नगर ग्रिंट में शनिवार रात श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारा और जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जागरण कार्यक्रम में राजस्थान के कोटा से आए प्रसिद्ध भजन गायक दीपेश सोनी, अनीता सोनी, आकाश भट्ट और दिनेश चंद्र शास्त्री ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर देर रात तक भक्तिमय समां बांधा।
“श्याम तेरी भक्ति ने जीवन बना दिया” जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। पूरे गांव में देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य आयोजक रामदेव जायसवाल सहित ग्रामवासी आजाद सिंह, अवध नंदन त्रिपाठी, यशपाल सिंह, संतोष कुमार यादव, भगवत शरण त्रिपाठी, मनोज जायसवाल और सूरज सोनकर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।






