---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में मंगल देव हत्याकांड:मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

On: October 28, 2025 12:05 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Gonda News: यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान आज सोमवार देर शाम गोंडा जिले के भवानियापुर खुर्द स्थित बंधुकपुरवा पहुंचे। उन्होंने 15 वर्षीय मंगल देव हत्याकांड के पीड़ित परिजनों,विशेषकर उनके पिता रामशंकर से मुलाकात की मंत्री ने मृतक मंगल देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुलाकात के दौरान, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मृतक मंगल देव के परिवार को कई सहायता पत्र सौंपे। इनमें अंत्योदय राशन कार्ड, मंगल देव की मां के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मंत्री ने दोहराया कि मृतक के नाम पर सड़क का नामकरण होगा और सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अतिरिक्त, मंत्री ने अधिकारियों को परिवार को एक एकड़ कृषि योग्य भूमि का पट्टा देने का निर्देश दिया। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पेंशन सुविधा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया है। सरकार ने मृतक मंगल देव के छोटे भाई की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है, जिसके तहत उसे अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्री ने गोंडा-बलरामपुर मार्ग से मृतक मंगल देव के घर तक जाने वाले जर्जर रास्ते को बनवाने का भी निर्देश दिया, जिसका नामकरण मंगल देव के नाम पर होगा। उन्होंने अधिकारियों को मृतक के पिता का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने और उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी कहा। इस दौरान पीड़ित परिवार को राशन किट और ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment