Balrampur News: बलरामपुर के उतरौला विकास खण्ड के अंतर्गत ग्रामसभा जाफराबाद में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जगत-जननी देवी मॉं दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है वहीं प्रतिदिन रात्रिकालीन नैमिषधाम सीतापुर से पधारी साध्वी इन्दू जी के द्वारा संगीतमयी राम कथा का वर्णन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गाँवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।
पूरे गाँव में मेले जैसा माहौल है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस आयोजन का आनंद ले रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीण युवाओं ने मिलकर व्यवस्थाओं को संभाला है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है।
यह दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन गई है। नवरात्रि के अवसर पर ग्रामवासी एकजुट होकर माता रानी से सुख-समृद्धि और गाँव के विकास की कामना कर रहे हैं। जाफराबाद में आयोजित यह दुर्गा पूजा क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक समरसता का उदाहरण बन गई है।






