---Advertisement---

Balrampur News: नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने संभाला कार्यभार

On: October 29, 2025 11:56 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के नवागत जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन (IAS, बैच 2016) ने मंगलवार की रात्रि को कोषागार बलरामपुर पहुंचकर औपचारिक रूप से जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से लागू करना, तथा जनता की समस्याओं का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे स्वयं नियमित रूप से समीक्षा करेंगे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए जवाबदेही और टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), सभी एसडीएम तथा संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment