---Advertisement---

Balrampur News: थाना गैण्डास बुजुर्ग द्वारा चलाया गया रात्रि चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी ली गई

On: October 11, 2025 10:51 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: संवाददाता रक्षाराम यादव की रिपोर्ट:- बलरामपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने उतरौला-मनकापुर मार्ग पर स्थित मधपुर तिराहे और अपराध प्रवण क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की। सूनसान मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

थानाध्यक्ष सहित पर्याप्त पुलिस बल इस अभियान में शामिल रही। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि वे आपराधिक तत्वों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाने को तुरंत दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment