Balrampur News: बलरामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष अभियान ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ चलाया जा रहा है।
19 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात डी.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह और उनकी टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप बिजलीपुर और वीर विनय चौराहा पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।
पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाले ग्राहकों को पेट्रोल न दें। पंप परिसर में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल – आपका जीवन है अनमोल’ के बैनर और होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के दौरान सेखुईया तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। कुल 44,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है।






