---Advertisement---

Balrampur News: नवरात्र में बिजली कटौती से लोगों में रोष

On: September 26, 2025 8:29 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के जिला बलरामपुर के रेहरा बाजार पावर हाउस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश सरकार ने नवरात्रि के दस दिनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश दिया था। लेकिन रेहरा बाजार पावर हाउस क्षेत्र में इसका पालन नहीं हो रहा है।

पेहर फीडर से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बुधवार सुबह से शुक्रवार की देर रात तक क्षेत्र में बिजली गुल रही। इससे पूजा पंडालों में अंधेरा छा गया। लोगों को गर्मी से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है। लेकिन वास्तविकता में 04 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। रात के समय पूजा पंडालों में अंधेरा रहता है। इससे ग्रामीण और पूजा पंडाल के पदाधिकारी नाराज हैं। लोग सरकार की इस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment