Balrampur News: बलरामपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत आरोपी बंगाली पुत्र सोनपाल निवासी बंजाराटोला, थाना महाराजगंज तराई की लगभग 10 लाख रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क की गई।
यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर के आदेश और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल तथा संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में की गई।
कुर्क की गई संपत्ति गाटा संख्या 951, रकबा 1307.63 वर्ग फुट की बताई गई है, जिस पर एक फूस का छप्पर बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह संपत्ति अवैध गतिविधियों के जरिए अर्जित की थी।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल, थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, थानाध्यक्ष ललिया सत्येंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक प्रतीक पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, राकेश मौर्या, कांस्टेबल संजीव चौधरी और कपिल यादव मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित सभी आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर उन्हें जब्त या कुर्क किया जाएगा।






