Balrampur News: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों ने कस्बों, मुख्य बाजारों, सड़कों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना है। आगे भी इस तरह की कार्यवाहियां नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।






