---Advertisement---

Balrampur News: पुलिस मैसेंजर ने कार्यालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

On: October 29, 2025 12:42 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के पुलिस विभाग में मंगलवार सुबह रेडियो शाखा में तैनात मैसेंजर ने कार्यालय परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे राम शंकर (55) अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी करने के बाद कार्यालय पहुंचे थे। कुछ देर बाद साथियों ने उन्हें कार्यालय परिसर में फंदे से लटकता पाया। सूचना पर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा भरकर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराया गया।

मृतक ग्राम पूरे कामगार, थाना पटरंगा, अयोध्या के मूल निवासी थे। पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पुलिस विभाग में कार्यरत थे। वर्तमान में वे कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में दो बेटों के साथ रहते थे।

परिजनों के अनुसार, राम शंकर न तो किसी मानसिक तनाव में थे और न ही किसी पारिवारिक परेशानी में थे। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा पवन, जो खादी ग्राम उद्योग विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। दूसरा बेटा अमित, जो गांव में खेती करता है। सबसे छोटा बेटा संजय, जो स्नातक के बाद पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment