---Advertisement---

Balrampur News: सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

On: October 31, 2025 12:58 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे जनपद में राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश गूंजा। सुबह हल्की बारिश के बीच कलेक्ट्रेट परिसर से एमएलके पीजी कॉलेज तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अगुवाई में इस दौड़ में अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

इसी क्रम में, पुलिस विभाग ने संतोषी माता तिराहे से वीर विनय चौराहे तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। बारिश की फुहारों के बीच पुलिसकर्मियों का उत्साह देखने लायक था। वीर विनय चौराहे पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने समस्त पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएसपी विशाल पांडेय और सभी क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार दोनों ने अपने-अपने दलों के साथ एकता दौड़ में सम्मिलित होकर सरदार पटेल के आदर्शों को नमन किया। पूरे जनपद में सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके जीवन आदर्शों पर गोष्ठियां आयोजित की गईं तथा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम स्थलों पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का भाव पूरे वातावरण में गूंजता रहा। लौहपुरुष की 150वीं जयंती पर जनपद ने एकता और अखंडता के नए संकल्प के साथ इस गौरवशाली क्षण को जीवंत कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment