Balrampur News: जनपद हरदोई से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले आने वाले आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार वहीं नाबालिग लड़की को हरदोई पुलिस को सुपुर्द किया
दिनांक 11.12.2025 को थाना महराजगंज तराई मिशन शक्ति टीम को ग्राम बरदहवा थाना महराजगंज तराई में दौराने जागरुकता अभियान ग्राम वासियों द्वारा एक अज्ञात लड़की के गांव में रहने की सूचना दिया गया। इस सूचना पर टीम द्वारा लड़की से पूछने पर उसके द्वारा अपना पता चांद बेहटा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई बताया गया तथा ये भी बताया गया कि मै शमशेर पुत्र शमशाद निवासी बरदहवा थाना महराजगंज तराई के साथ आयी हूं। उक्त दोनो को मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना उपस्थित लेकर आया गया ।
थाना म0 तराई मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 आकांक्षा तिवारी, हे0का0 तेरस राम यादव, का0 प्रमोद कुमार, का0 पवनेश कुमार, म0का0 पूजा यादव, म0का0 अनीता गुप्ता, म0का0 श्वेता मद्धेशिया की टीम द्वारा दुर्गा पुत्री नत्थुलाल व शमशेर पुत्र शमशाद दोनों को थाना स्थानीय पर लाया गया तथा इस सम्बन्ध में जनपद हरदोई से जरिये दूरभाष संपर्क करने पर पता चला कि अपहृता उपरोक्त की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना बिलग्राम जनपद हरदोई में मु0अ0सं0 609/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त के क्रम में थाना प्रभारी बिलग्राम व विवेचक को अवगत कराया गया। विवेचक उ0नि0 अजय कुमार तोमर मय हमराह महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के उपस्थित थाना आकर पीड़िता/अपहृता नाबालिक निवासी चांद बेहटा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल महिला आरक्षी उपरोक्त के सुरक्षार्थ सुपुर्द कर अभि0 शमशेर पुत्र शमशाद निवासी बरदहवा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।






